राजधानी भोपाल से
मध्य प्रदेश के करीब 12 हजार पटवारी और राजस्व निरीक्षक का ट्रांसफर होने जा रहा है. इस संबंध में राजस्व विभाग ने सभी जिला कलेक्टरों को आदेश जारी किया है। जारी आदेश में कहा गया है कि ऐसे पटवारी जो गृह तहसील में पदस्थ हैं और राजस्व निरीक्षक (आरआइ) गृह अनुविभाग में पदस्थ हैं, उनको हटाकर अन्यत्र पदस्थ किया जाए।

शिकायत मिलने पर कार्रवाई का दिया आदेश
दरअसल, राजस्व विभाग को शिकायतें प्राप्त हुई थीं कि अधिकांश जिलों में पटवारी अपने गृह तहसील और राजस्व निरीक्षक (आरआइ) अपने गृह अनुविभाग में पदस्थ हैं। इससे शासन की कार्य व्यवस्था भी प्रभावित हो रही है। जिसके बाद यह निर्णय लिया गया है। कलेक्टरों से स्पष्ट तौर पर कहा गया है कि वे ऐसे पटवारियों को चिह्नित कर सूची तैयार करें और हटाने की कार्रवाई की जाए।
हमारे यूट्यूब टीवी चैनल पर देखने के लिए दी गई लिंक पर क्लिक करें और करे लाईक और सस्क्राइव जरूर आपको सच के पर्दाफाश की खबरें प्राप्त होगी 👇👇👇👇
https://www.youtube.com/@naradhnews2424


