गर्भवती महिला ने की आत्महत्या, मायके वालों ने लगाया दहेज और मानसिक प्रताड़ना का आरोप

♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

👇 लिसन न्यूज़

इटावा:- जिले के थाना संहसो क्षेत्र के बल्लो की गढ़िया गांव में रविवार रात एक बेहद दुखद घटना सामने आई..

 

19 वर्षीय रमा देवी, जो चार माह की गर्भवती थीं, ने अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली.इस घटना ने पूरे गांव और परिवार में शोक की लहर दौड़ा दी है, वहीं रमा के मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं.परिजनों का दावा है कि रमा को दहेज और मानसिक यातना दी जा रही थी, जिसकी वजह से उसने यह कदम उठाया.

 

मिली जानकारी के अनुसार, रमा देवी की शादी इसी साल 2 मार्च 2024 को रवि सिंह राजावत से हुई थी.रवि सिंह वंदे भारत एक्सप्रेस में पेंट्रीकार के पद पर कार्यरत हैं और हाल ही में छुट्टी पर घर आए थे.परिजनों का सबसे बड़ा आरोप यह है कि दो महीने पहले रमा का मंगलसूत्र खो जाने के बाद से उसकी सास-ससुर ने उसे लगातार ताने मारना शुरू कर दिया था.

 

यह मानसिक प्रताड़ना इतनी बढ़ गई थी कि रमा तनाव में रहने लगी थी.उसके ताऊ मुकेश सिंह और भाई नितिन सिंह ने बताया कि यदि ससुराल वाले नया मंगलसूत्र दिला देते तो शायद रमा की मानसिक स्थिति में सुधार हो सकता था, लेकिन रोज-रोज की प्रताड़ना ने उसे पूरी तरह तोड़ दिया।

ससुराल पक्ष के अनुसार, रविवार रात लगभग 11 बजे रमा देवी बाथरूम जाने का बहाना बनाकर छत से नीचे उतर गई.

 

 

जब वह काफी देर तक वापस नहीं लौटी तो उसकी सास निर्मला देवी नीचे देखने गईं.उन्होंने देखा कि रमा कमरे में साड़ी के फंदे से लटकी हुई थी.आनन-फानन में उसे फंदे से नीचे उतारा गया, लेकिन तब तक उसकी मृत्यु हो चुकी थी.सोमवार सुबह पुलिस को घटना की सूचना दी गई, जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया..

TV Youtube chenal par dekhne ke liye tach kare 👇👇👇

https://www.youtube.com/@naradhnews2424

 

रमा के देवर दिनेश सिंह कुशवाहा ने बताया कि मृतका झाड़-फूंक और टोने-टोटके के चक्कर में भी रहती थी। वहीं, उसकी सास-ससुर का दावा है कि बहू पर कोई ‘बुरा साया’ आ गया था, जिसकी वजह से उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था.हालांकि, मायके वालों ने इन बातों को खारिज करते हुए ससुराल वालों पर ही प्रताड़ना का आरोप लगाया है.

मृतका की बहनों में रमा तीसरे नंबर की थी.

दस दिन पहले वह अपने मायके भी आई थी और उस समय भी वह काफी तनाव में दिख रही थी.थाना प्रभारी ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कर लिया गया है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी.

Naradh News24
Author: Naradh News24

प्रधान संपादक

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
LinkedIn
Email
Print

Leave a Comment

Live cricket updates

Radio

Stock Market Updates

Weather




error: Content is protected !!