रतलाम जिले में बड़ी संख्या में खरीददारों लोगों ने लिया भाग*
9 लाख 97 हजार पांच सौ रुपए की कुल नीलामी राशी*
पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री अमित कुमार के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राकेश खाखा के मार्गदर्शन में रतलाम जिले के थाना स्टेशन रोड रतलाम, थाना औद्योगिक क्षेत्र रतलाम एवं थाना डीडी नगर परिसर में आज दिनांक 02.06.2025 को जब्तशुदा वाहनों की नीलामी प्रक्रिया पारदर्शी और सफलतापूर्वक संपन्न हुई। नीलामी में थाना स्टेशन रोड के 124 दोपहिया वाहनों की नीलामी 08 लाख रुपए में की गई। थाना औद्योगिक क्षेत्र रतलाम पर 25 पुलिस एक्ट में जप्त 20 दोपहिया वाहनों की नीलामी की प्रक्रिया पूर्ण की गई।
नारद न्यूज़ 24 रतलाम जिले की खबरों के लिए 👇 👇 👇
https://www.youtube.com/@naradhnews2424
जिसमें कुल 20 वाहनों के संपूर्ण लॉट की शासकीय कीमत 75300/- आंकी गई थी, जिसकी नीलामी में 15, 9500/- की बोली लगाई गई। थाना डीडी नगर में 11 वाहनों की नीलामी 38,000 रूपये में की गई। नीलामी प्रक्रिया देखने और खरीदने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। नागरिकों ने उत्साहपूर्वक बोली लगाकर इस प्रक्रिया में बढ़-चढ़कर भाग लिया। लंबे समय से थाना परिसर में खड़े इन वाहनों की नीलामी से न केवल परिसर में जगह खाली हुई, जिससे शासन को कुल 9,97500 रुपए के राजस्व की प्राप्ति हुई।
इस नीलामी प्रक्रिया की निगरानी सीएसपी रतलाम श्री सत्येंद्र घनघोरिया, तहसीलदार श्री ऋषभ ठाकुर, नायब तहसीलदार श्री मनोज चौहान, नायब तहसीलदार श्री आशीष उपाध्याय, थाना प्रभारी स्टेशन रोड स्वराज डाबी, थाना प्रभारी औद्योगिक क्षेत्र मुनेंद्र गौतम, थाना प्रवाही डीडी नगर मनीष डावर व अन्य स्टाफ की उपस्थिति में की गई। अधिकारियों ने पूरी कार्यवाही को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराया।
Author: Naradh News24
प्रधान संपादक




