रतलाम नगर निगम बजट विरोध कांग्रेस की बड़ी जीत पर किया स्वागत ।

♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

👇 लिसन न्यूज़

दिनांक:5 जून 2025
नगर निगम बजट विरोध कांग्रेस की बड़ी जीत पर किया स्वागत बढ़ी हुई बाजार बैठक वसूली पर जांच के आदेश, नेता प्रतिपक्ष कक्षा में कांग्रेस नेतृत्व का सम्मान ।
रतलाम, मध्य प्रदेश — विगत दिनों रतलाम नगर निगम द्वारा बाजार बैठक वसूली में की गई बढ़ोत्तरी एवं नगर निगम के बजट प्रावधानों के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों एवं पार्षदों द्वारा कड़ा विरोध दर्ज किया गया। इस विरोध की गूंज नगरीय प्रशासन विभाग, मध्यप्रदेश शासन तक पहुँची, जिसके फलस्वरूप संबंधित प्रावधानों की जांच के आदेश जारी कर दिए गए हैं।
यह निर्णय कांग्रेस संगठन, कांग्रेस पार्षद दल और रतलाम की जनता के हक की एक ऐतिहासिक जीत मानी जा रही है।
इस अवसर पर आज नगर निगम स्थित नेता प्रतिपक्ष कक्षा में एक विशेष स्वागत समारोह आयोजित किया गया, जिसमें कांग्रेस पार्षद दल द्वारा पूर्व महापौर श्री पारस सकलेचा, शहर कांग्रेस अध्यक्ष श्री महेंद्र कटारिया एवं नेता प्रतिपक्ष नगर निगम श्री शांतिलाल वर्मा का पुष्पगुच्छ व माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया गया।
जनता की आवाज बनी कांग्रेस, बीजेपी पर बढ़ रहा जनाक्रोश
जनहित के मुद्दों पर भाजपा की उदासीनता और मनमानी के खिलाफ अब जनता का आक्रोश साफ़ दिखाई दे रहा है। कांग्रेस पार्टी न केवल जनता की आवाज को मंच तक पहुँचा रही है, बल्कि प्रशासनिक स्तर पर कार्रवाई के लिए सरकार को विवश भी कर रही है।
हमारे यूट्यूब चैनल पर सच का पर्दाफाश की जानकारी 👇 👇

https://www.youtube.com/@naradhnews2424

रतलाम जिले में यह मामला कांग्रेस की सक्रियता और जनता के साथ मजबूती से खड़े होने का प्रत्यक्ष उदाहरण है। कांग्रेस का यह रुख आने वाले समय में स्थानीय राजनीति का रुख तय करने में निर्णायक भूमिका निभाएगा।
नोट: इस खबर को नारद न्यूज़ 24 चैनल के माध्यम से आम जनता तक पहुँचाया जा रहा है ताकि शहरवासियों को सच्ची और निष्पक्ष जानकारी प्राप्त हो सके।प्रेषक:📞 9981336276 संपर्क: [दौलत पाटीदार ]
रतलाम, मध्य प्रदेश

 

Naradh News24
Author: Naradh News24

प्रधान संपादक

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
LinkedIn
Email
Print

Leave a Comment

Live cricket updates

Radio

Stock Market Updates

Weather




error: Content is protected !!