जिलाधीश सभाकक्ष मे सवा सौ आवेदनों पर चलाई कलम,

♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

👇 लिसन न्यूज़

 

जनसुनवाई में 126 आवेदन पर हुई सुनवाई।रतलाम 10 जून 2025/कलेक्ट्रेट कार्यालय में आज मंगलवार को जनसुनवाई आयोजित की गई। जनसुनवाई में सीईओ जिला पंचायत श्री श्रृंगार श्रीवास्तव ने आवेदकों से आवेदन प्राप्त किये। जनसुनवाई में 126 आवेदन प्राप्त हुए। निराकरण योग्य आवेदनों का मौके पर ही उपस्थित विभागीय अधिकारियों से निराकरण करवाया गया एवं शेष आवेदनों का समय सीमा में निराकरण करने के लिए संबंधित विभाग प्रमुखों को निर्देशित किया गया।

जनसुनवाई में शिव नारायण पिता भेरूलाल निवासी ग्राम भुतेड़ा तह. जावरा ने आवेदन दिया कि माता मंदिर के पास की शासकीय भूमि पर विक्रम पिता कारू जी द्वारा जबरन अवैध रूप से अतिक्रमण कर प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत स्वीकृत मकान का निर्माण किया जा रहा है जिससे मंदिर के रास्ते में अवरोध होगा, कार्यवाही हेतु तहसीलदार जावरा को निर्देशित किया गया।

सुनील पिता बाबुलाल टाक द्वारा आवेदन दिया कि वर्तमान में निवासरत भूमि 2014 में क्रय की गई थी परन्तु भू-अधिकार पुस्तिका कालम नं 5 में विक्रेता का नाम ही चल रहा है त्रुटी सुधरवाने हेतु तहसील रावटी एवं अनुविभागीय अधिकारी सैलाना के 3-4 माह से चक्कर काटने पड़ रहे है परन्तु निराकरण नही हो रहा है, कार्यवाही हेतु संबंधित तहसीलदार को निर्देशित किया गया।

टीवी यूट्यूब चैनल पर देखने के लिए दी गई लिंक पर टच करें और चैनल को लाईक और सस्क्राइव करें 👇 👇 👇 👇

https://www.youtube.com/@naradhnews2424

अर्जुन पिता ईश्वरलाल ने आवेदन दिया कि स्वच्छ भारत अभियान के तहत अपने घर में शौचालय बनवाया लेकिन शौचालय के पैसे अभी तक प्राप्त नहीं हुए है, कार्यवाही हेतु जिला पंचायत शिकायत शाखा को निर्देशित किया।

भुलीबाई विधवा विकलांग पति मडिया निवासी चैनपुरा तह. रावटी की कृषि भूमि अन्य व्यक्तियों द्वारा बेच दी गई है, पति की मृत्यु 25 पूर्व हो चुकी है, जीवन यापन करने के लिए कोई जमीन नहीं है, जमीन वापस दिलवाने हेतु आवेदन दिया गया, कार्यवाही हेतु संबंधित अधिकारी को निर्देश दिए गए। 

 

भुपेन्द्र व्यास निवासी पेलेस रोड़ रतलाम द्वारा आवेदन दिया गया कि महलवाड़ा के मुख्य द्वार के सामने चारा का ठेला एवं ऑटो रिक्शा लेकर मुख्य मार्ग पर गायो को चारा डाला जाता व बेचा जाता है जिससे महलवाड़ा के मुख्य मार्ग पर गंदगी हो जाती है, कार्यवाही हेतु आयुक्त नगर निगम को निर्देशित किया गया।

जुझार सिंह पिता कालूसिंह निवासी मांगरोल ने 8 वर्ष पूर्व भायक कुमार से जमीन खरीदी थी परंतु पटवारी द्वारा अभी तक नामांतरण नही कराया गया, नामांतरण करवाने हेतु आवेदन दिया, कार्यवाही हेतु तहसीलदार रतलाम शहर को निर्देश दिए। 

 

 

गोपाल पिता बालुजी प्रजापत निवासी गांव निपानिया राजगुरु तहसील आलोट, दोनो पैरों से विकलांग है मोटरसाईकल है लेकिन बैटरी खराब होने से आने-जाने में असमर्थ है, मोटरसाईकल की बैटरी प्रदान करने के लिए आवेदन दिया, उप संचालक सामाजिक न्याय को कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया।

 

 गीता बाई पति स्व. कृष्णदास बैरागी निवासी ग्राम लखनेटी तहसील आलोट के पति कृष्णदास की 2018 में विद्युत तार से करंट लगने से मृत्यु हो गई थी, जो एकमात्र कमाने वाले व्यक्ति थे, आय का कोई साधन नहीं है, शासकीय योजना अंतर्गत सहायता प्रदान करने के लिए आवेदन दिया, सीईओ जिला पंचायत द्वारा संबंधित अधिकारी को कार्यवाही हेतु निर्देश दिए गए।

 

Naradh News24
Author: Naradh News24

प्रधान संपादक

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
LinkedIn
Email
Print

Leave a Comment

Live cricket updates

Radio

Stock Market Updates

Weather




error: Content is protected !!