ग्राम पंचायत हतनारा में कुड़ेल नदी पर पुलिया निर्माण कार्य का भूमि पूजन संपन्न

♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

👇 लिसन न्यूज़

 

रतलाम जिले की ग्राम पंचायत हतनारा में ग्रामीणों की वर्षों पुरानी मांग आखिरकार पूरी हुई। कुड़ेल नदी पर पुलिया निर्माण कार्य का भूमि पूजन समारोह आज बड़े ही हर्षोल्लास और जनउपस्थिति के बीच सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण महिला-पुरुष उपस्थित रहे।

इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में विधायक श्री मथुरालाल डामर, जनपद अध्यक्षा श्रीमती साधना जायसवाल, जिला पंचायत सदस्य श्री सत्यनारायण पाटीदार, जनपद सदस्य श्री सुरेश पाटीदार, श्रीमती मंगला कुंवर बांगरोद, मंडल अध्यक्ष श्री फुल सिंह जादव, नामली मंडल अध्यक्ष श्री दिनेश जाट, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष श्री विप्लव जैन, पूर्व मंडल अध्यक्ष श्री राजेंद्र लाला जाट, जनपद सीईओ श्री निर्देशक शर्मा तथा बांगरोद मंडल के समस्त पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।

टीवी यूट्यूब चैनल पर देखने के लिए दी गई लिंक पर टच करें 👇 👇 👇

https://www.youtube.com/@naradhnews2424

ग्राम पंचायत हतनारा की सरपंच सागरबाई पाटीदार एवं सचिव श्रवण चोहान के नेतृत्व में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर समस्त पंचगण – दिनेश पांचाल, लोकेन्द्र सिंह समरथ पाटीदार, श्यामसुंदर पाटीदार, दशरथ पाटीदार, अशोक पाटीदार, ईश्वरलाल पाटीदार, नानालाल पाटीदार, अनोखीलाल पाटीदार सहित अनेक ग्रामीणों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

कपिल पाटीदार ने नारद न्यूज़ 24 को जानकारी देते हुए बताया कि – “यह पुल न केवल खेत-खलिहानों से जोड़ने का कार्य करेगा, बल्कि बरसात के दिनों में नदी पार करने की समस्या का स्थायी समाधान बनेगा। ग्रामीण लंबे समय से प्रशासन से इस पुल के लिए गुहार लगा रहे थे, अब उनके धैर्य को सफलता मिली है।”

पुलिया निर्माण कार्य का आरंभ ग्राम के सर्वांगीण विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। विधायक महोदय एवम् जनपद सदस्यों उपस्थित आगमन अतिथियों का ढोल पीट कर पुष्प वर्षा की गई।

 

Naradh News24
Author: Naradh News24

प्रधान संपादक

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
LinkedIn
Email
Print

Leave a Comment

Live cricket updates

Radio

Stock Market Updates

Weather




error: Content is protected !!