
थाना जावरा शहर पुलिस द्वारा 2 युवक गिरफ्तार 60 ग्राम एमडी ड्रग्स तथा एक मोटर सायकल ,एक मोबाईल कुल मश्रुका 6,90,500 रुपये जप्त ।
घटनाक्रम ।
रतलाम जिले मे अवैध मादक पदार्थ तस्करो के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री अमित कुमार (भा.पु.से.) के द्वारा सभी थाना प्रभारीयो को निर्देशित किया गया है इसी तारत्मय मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री राकेश खाखा व नगर पुलिस अधीक्षक जावरा श्री दुर्गेश आर्मो , थाना प्रभारी जावरा शहर निरीक्षक जितेन्द्र सिंह जादौन के मागर्दशन मे सउनि सगीर खान थाना जावरा शहर द्वारा अपनी टीम के साथ मुखबीर सुचना पर एनडीपीएस एक्ट के समस्त प्रावधानो का पालन करते व प्रभावी कार्यवाही करते हुवे दिनांक-14.06.2025 को उज्जैन बायपास मीणापुरा तिराहा जावरा से आरोपी उमर पिता पुत्तन खां घोडीवाला जाति शेख मकसूदी मुसलमान उम्र 36 वर्ष निवासी ऊंटखाना जावरा व हफीज पिता मेहमुद जाति पठान मुसलमान उम्र 23 साल निवासी सागर पेशा जावरा को अवैध मादक पदार्थ एमडी ड्रग्स 60 ग्राम किमती 06 लाख रुपये व एक लाल काले रंग की नई हिरो HF डिलक्स मोटर साईकिल बिना नम्बर प्लेट किमती 90,000 रुपये करीब व एक किपेड मोबाईल किमती 500 रुपये के साथ गिरफ्तार किया । उक्त मामले में थाना जावरा पर अप.क्रं- 218 / 2025 धारा- 8/22 एनडीपीएस एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया । आरोपीयो से पुछताछ करते उक्त मादक पदार्थ रजनीगंधा के पाऊच मे भरकर विक्रय करना बताया जो आरोपीयो को माननीय न्यायालय पेश कर आरोपीयो का पीआर प्राप्त कर आरोपीयो से अवैध मादक पदार्थ खरीदने एवं बेचने के सम्बंध मे पुछताछ जारी है ।
टीवी यूट्यूब चैनल पर देखने के लिए दी गई लिंक पर टच करें और चैनल को लाईक और सस्क्राइव करें 👇 👇
https://www.youtube.com/@naradhnews2424
*गिरफ्तार आरोपी-*
1. उमर पिता पुत्तन खां घोडीवाला जाति शेख मकसूदी मुसलमान उम्र 36 वर्ष निवासी ऊंटखाना जावरा
2. हफीज पिता मेहमुद जाति पठान मुसलमान उम्र 23 साल निवासी सागर पेशा जावरा
*जप्त मश्रुका- –* 1. एक प्लास्टिक थैली मे भरा मादक पदार्थ 60 ग्राम MD ड्रग्स किमती 6,00,000 रुपये ।
*2.* एक लाल काले रंग की नई हिरो HF डिलक्स मोटर साईकिल बिना नम्बर प्लेट किमती 90,000 रुपये
*3.* एक HERO कम्पनी का की-पेड मोबाईल फोन किमती 500 रुपये
*कुल किमती मश्रुका 6,90,500 रुपये ( छः लाख नब्बे हजार पांच सौ रुपये)*
*सराहनीय भुमिका -* निरीक्षक जितेन्द्र सिह जादौन, सउनि. सगीर खान , प्रधान आरक्षक आर.जाकिर खान , प्रधान आरक्षक अजय कुमार दुबे , प्रधान आरक्षक मृदंग सातपुते, आरक्षक राधेश्याम चौहान, आऱक्षक यशवन्त जाट, आरक्षक राजेश पंवार, आरक्षक रामप्रसाद मीणा , आरक्षक सुरेन्द्रपालसिंह सिसौदिया , आरक्षक राजेश परिहार , आरक्षक नारायणसिंह , आरक्षक सुगडसिंह , आरक्षक देवेन्द्र शर्मा , आरक्षक मोहित नोगिया , आरक्षक विष्णुसिह एवं सायबर सेल रतलाम की सराहनीय भुमिका रही है।
जिले में सिंहासन पर बैठे खाकी के तबादले,,
देखने k लिए देखते रहिए नारद न्यूज 24।
होम पेज पर टच करें 👇
naradhnews24.in
Author: Naradh News24
प्रधान संपादक


