मध्य प्रदेश जिले में एक साथ एक ही रात में 152 पुलिस वालों की जमी जड़ें हुई ढीली।थाना औद्योगिक क्षेत्र में गौतम जी की जगह अब बैठेगी गायत्री जी।

ट्रांसफर, प्रदेश में इन दिनों तबादलों का दौर चल रहा है, एमपी के एक जिले में एक साथ 152 पुलिसकर्मियों का ट्रांसफर किया है, जिनमें जिले के कई स्टार धारक सीनियर अधिकारी भी शामिल हैं. स्पष्ट हो गया है कि कई जिले के कई थानों के प्रभारी बदल दिए हैं, ।
इसके साथ सब इंस्पेक्टर, इंस्पेक्टर, हवलदार और आरक्षकों के ट्रांसफर भी शामिल हैं. रात में ही सभी पुलिसकर्मियों को उनके ट्रांसफर के आदेश भिजवा दिए गए थे, लेकिन एक साथ इतने सारे पुलिसकर्मियों का ट्रांसफर होना जिले में सुबह में चाय की चर्चा का विषय जरूर बना हुआ है.।
दरअसल, रतलाम जिले में कल रात 12 एक साथ 152 पुलिसकर्मियों के ट्रांसफर हुए हैं, रतलाम एसपी अमित कुमार जिले के पुलिस विभाग में बड़े बदलाव किए हैं, उन्होंने कई जिलों के थाना प्रभारी बदल दिए हैं. रतलाम शहर के औद्योगिक क्षेत्र थाने के इंचार्ज मुनेंद्र गौतम को अब जिले का साइबर सेल का प्रभारी का जिम्मा सौंपा है, इसी तरह टीआई गायत्री सोनी अब रतलाम के औद्योगिक क्षेत्र थाना की नई प्रभारी होगी, इसके अलावा रतलाम शहर के कुछ और थानों में भी बदलाव कर दिया गया है.
आपके सच के पर्दाफाश चैनल नारद न्यूज़ 24 टीवी युटुब चैनल पर देखने के लिए दी गई लिंक पर टच करें और चैनल को लाईक और सस्क्राइव जरूर करें 👇 👇 👇
https://www.youtube.com/@naradhnews2424
बताया जा रहा है कि एक थाने में लंबे समय से जमे पुलिस अधिकारियो और कर्मचारियों को हटाया गया है, जबकि उनकी जगह नई पदस्थापना की गई है. लंबे समय से एक ही थाने में पदस्थ पुलिसकर्मियों का ट्रांसफर किया गया है. जो पास के थानों में पदस्थ थे, उन्हें दूर के थानों में भेजा गया है, जबकि जो लंबे समय से दूर के थानों में पदस्थ थे, उन्हें पुलिस मुख्यालय के निर्देशों का पालन करते हुए दूसरे थानों में भेज दिया गया है. एसपी अमित कुमार की तरफ से जारी आदेश के बाद यह बदलाव प्रदेश के सभी जिलों में लागू कर दिए गए हैं. दरअसल, बताया जा रहा है कि रतलाम जिले की कानून व्यवस्था में बदलाव के लिए यह जरूरी ट्रांसफर हुए हैं, जिसमें रतलाम जिले के शहरी और ग्रामीण थाना क्षेत्रों में प्रभारियों को हटाकर नए प्रभारियों की नियुक्तियां की गई है. लेकिन एक साथ एक ही दिन में पुलिसकर्मियों की जंबों ट्रांसफर लिस्ट आने से जिले में चर्चाओं का बाजार भी गर्म है. हालांकि रतलाम जिला एमपी के प्रमुख और बड़े जिलों में शामिल हैं, जहां की कानून व्यवस्था के लिए यह बदलाव अहम माना जा रहा है, क्योंकि जिले में लंबे समय से एक ही जगह पर कई प्रभारी जमे हुए थे. ( नारद न्यूज़ 24)
देखिए देश भक्ति जन सेवा के पदस्थ के फेर बदल की टेबल लिस्ट,,

Author: Naradh News24
प्रधान संपादक


