मारपीट व धोखाधड़ी का मामला, एसडीएम कोर्ट में ही पेशी के दौरान चले लात घूंसे हुआ _हंगामा ।

♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

👇 लिसन न्यूज़

बुजुर्ग दंपत्ति से मारपीट व धोखाधड़ी का मामला, एसडीएम कोर्ट में ही पेशी के दौरान हुआ हंगामा ।

रतलाम, 18 जून –नारद न्यूज 24//
रतलाम एसडीएम कोर्ट परिसर आज उस समय विवाद और मारपीट का केंद्र बन गया जब एक पारिवारिक मामले की सुनवाई के दौरान दो पक्ष आपस में भिड़ गए। यह विवाद एक बुजुर्ग दंपत्ति द्वारा उनके बेटे और भाजपा महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष बहू जो दादी सास की सेवा कर रही भारती पर लगाए गए ,
 गंभीर आरोपों से जुड़ा है।

नारद न्यूज़ 24 टीवी युटुब चैनल पर ख़बरों को देखने के लिए 👇👇👇

https://www.youtube.com/@naradhnews2424

चैनल को लाईक और सस्क्राइव करें,🙏

मुख्य बिंदु:
🔴 बुजुर्ग दंपत्ति का आरोप:
समता परिसर (उंकाला रोड) निवासी 72 वर्षीय नरेन्द्र पाटीदार और उनकी पत्नी पुष्पा पाटीदार ने जनसुनवाई में शिकायत कर बताया था कि उनके बेटे आशीष पाटीदार और बहू भारती पाटीदार ने कूटरचित हस्ताक्षरों के माध्यम से उनकी संपत्ति को गिरवी रखकर 76 लाख रुपये का लोन फाइनेंस कंपनी से ले लिया है।
🔴 जबरन मकान बेचने का दबाव और मारपीट:
बुजुर्गों का आरोप है कि बेटे-बहू लगातार उन पर मकान बेचने का दबाव बना रहे हैं और विरोध करने पर उनके साथ मारपीट करते हैं। पीड़ित पक्ष ने इस विषय में पूर्व में थाना स्टेशन रोड सहित कई जगह शिकायतें की, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।
🔴 एसडीएम कोर्ट में हुआ विवाद:

इसी मामले में आज एसडीएम कोर्ट में सुनवाई के दौरान दोनों पक्षों में कथित मारपीट और गाली-गलौज की घटना हो गई। बुजुर्ग नरेन्द्र पाटीदार और उनके भाई घायल हो गए जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

👇👇👇 मारपीट देखने के लिए यहां क्लिक करें 👇

 

🔴 पुलिस में क्रॉस एफआईआर:
विवाद के बाद बहू भारती पाटीदार (भाजपा नेता) और आशीष पाटीदार ने भी अपने सास-ससुर के खिलाफ स्टेशन रोड थाने में शिकायत दर्ज कराई है। उनका कहना है कि सास-ससुर ने दादी सास को संपत्ति से बेदखल कर दिया, और वे (आशीष व भारती) दादी की सेवा कर रहे हैं।
🔴 राजनीतिक प्रभाव की आशंका:
बुजुर्गों का आरोप है कि उनके बेटे-बहू भाजपा से जुड़े होने के कारण पुलिस और प्रशासन कार्रवाई में ढील बरत रहे हैं। जबकि दूसरी ओर भारती पाटीदार ने अपने ऊपर लगाए गए सभी आरोपों को निराधार बताते हुए राजनीतिक और पारिवारिक द्वेष की साजिश बताया है।

पूरी ख़बर सच का पर्दाफाश पोर्टल पर देखने के लिए 👇 👇

http://naradhnews24.in

☝️☝️ Google पर लॉगिन करें।

🔴 पिछले वर्ष भी दर्ज हुई थी एफआईआर:
बड़ी बहू नंदिनी सोनकर पर पहले भी 2024 में देवरानी द्वारा मारपीट का मामला दर्ज किया गया था।
प्रशासनिक स्थिति:
मामले की जांच एसडीएम रतलाम शहर को सौंपी गई है। फिलहाल थाना स्टेशन रोड पुलिस दोनों पक्षों से पूछताछ कर रही है और घटना की जांच जारी है। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिससे जनमानस में भारी रोष है और न्याय की मांग को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।
थाना स्टेशन रोड प्रभारी राजेश मौर्य ने पुष्टि की है कि दोनों पक्षों की ओर से शिकायत प्राप्त हुई है और मामले की जांच प्रक्रिया में है।
Naradh News24
Author: Naradh News24

प्रधान संपादक

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
LinkedIn
Email
Print

Leave a Comment

Live cricket updates

Radio

Stock Market Updates

Weather




error: Content is protected !!