परीक्षा में कम अंक आने से परेशान 12वीं की छात्रा ने खाया जहर, इलाज के दौरान मौत ।

♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

👇 लिसन न्यूज़

 

भाजपा नेता की बेटी थी मृतका, नामली थाना क्षेत्र की घटना

रतलाम, 20 जून नारद न्यूज़ 24।

 

रतलाम जिले के ग्राम पंचेड़ में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां 12वीं कक्षा की छात्रा पूजा चौधरी (उम्र 19 वर्ष) ने परीक्षा में कम अंक आने के कारण आत्महत्या कर ली। पूजा, भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के नामली मंडल अध्यक्ष श्री मोहनलाल चौधरी की बेटी थी। वह साइंस-बायो वर्ग की छात्रा थी और हाल ही में आए परीक्षा परिणामों से मानसिक रूप से अत्यंत तनाव में थी।

नारद न्यूज़ 24 की अन्य ख़बरों को देखने पढ़ने ओर सुनने के लिए दी गई लिंक पर टच करें और चैनल को लाईक और सस्क्राइव करें 👇 👇 

https://www.youtube.com/@naradhnews2424

गुरुवार शाम करीब 6 से 7 बजे के बीच पूजा ने घर पर रखी गेहूं में उपयोग की जाने वाली सल्फास की गोली खा ली। गोली खाने के थोड़ी देर बाद घबराहट महसूस होने पर उसने स्वयं अपनी मां को घटना की जानकारी दी। परिजन तुरंत उसे रतलाम मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, लेकिन इलाज के दौरान रात करीब 12 बजे छात्रा की मृत्यु हो गई।

शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया। नामली थाना पुलिस द्वारा मर्ग कायम कर प्रकरण की जांच प्रारंभ कर दी गई है। मामले की जांच कर रहे सब-इंस्पेक्टर श्री केके सिंह पटेल ने बताया कि मृतका लंबे समय से मानसिक तनाव से जूझ रही थी और पिछले दो-तीन वर्षों से उसका इलाज भी चल रहा था।

पूजा के परिवार में माता-पिता, एक बड़ी बहन और एक छोटा भाई है। यह घटना एक बार फिर परीक्षा परिणाम के दबाव और छात्रों के मानसिक स्वास्थ्य के प्रति समाज, विद्यालयों और परिजनों की जिम्मेदारी की गंभीर याद दिलाती है।

अनुरोध:

मीडिया एवं समाजसेवियों से निवेदन है कि विद्यार्थियों में मानसिक तनाव को लेकर अधिक जागरूकता फैलाएं। विद्यालयों में काउंसलिंग की व्यवस्था और परिवारों में संवाद की भूमिका को प्राथमिकता दी जाए ताकि ऐसी दुर्भाग्यपूर्ण घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके।

Naradh News24
Author: Naradh News24

प्रधान संपादक

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
LinkedIn
Email
Print

Leave a Comment

Live cricket updates

Radio

Stock Market Updates

Weather




error: Content is protected !!