रतलाम में हुआ महामांगलिक का भव्य आयोजन ,महावीर धाम तेजा नगर रतलाम में पूज्य गुरुदेव श्री चंद्रशेखर विजय जी महाराज साहब के सुशिष्य पूज्य आचार्य भगवन श्री जिन सुंदर सुरीश्वर जी महाराज साहब तथा पूज्य आचार्य भगवन श्री धर्म बोधि सुरीश्वर जी महाराज साहब आदि ठाणा की पावन निश्रा में महा मांगलिक का आयोजन हुआ।
जिसमें विश्व में शांति हो एवं सभी जीवो का मंगल हो इस भावना से पूज्य श्री ने अपने मुखारविंद से महा मंगलिक उपस्थित श्रावक श्राविकाओं को श्रवण करवाई तथा मांगलिक प्रवचन फरमाए उन्होंने प्रवचन में फरमाया कि भगवान महावीर प्रचंड पुण्य के सम्राट थे उनके पास अखुट संपत्ति होने पर भी संसार की समस्त सुविधाओ का त्याग कर जीव मात्र के कल्याण के लिए उन्होंने संयम ग्रहण किया तथा जिन शासन की स्थापना की ।
पूरी ख़बर टीवी यूट्यूब चैनल पर देखने k लिए
👇 👇 👇
विधायक प्रतिनिधी के साथ मारपीट
👇👇
https://youtu.be/j9kLpwqV0A4?si=sgqzxG1w2kiDoIRl
महान दानवीर भीमा फुलड़िया का भी जिक्र किया जिन्होंने शत्रुंजय महातीर्थ के लिए अपनी सर्व संपत्ति को न्योछावर कर दिया
आयोजित महा मंगलिक में बड़ी संख्या में श्रावक श्राविकाएं उपस्थित थे
लाभार्थी परिवार संघवी मोहन बाई सौभाग्य मल जी परिवार द्वारा गुरु पूजा एवं उपस्थित श्रावक श्राविकाओं की संघ पूजा की गई।
अगली ख़बर में सच का पर्दाफाश 👇👇


