धराड़ में जमीन विवाद ने लिया खतरनाक मोड़: किसान ने कीटनाशक पीया, बचाने गया बेटा भी हुआ प्रभावित

♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

👇 लिसन न्यूज़

रतलाम | नारद न्यूज़24

ratlam जिले के धराड़ क्षेत्र में जमीन विवाद के चलते एक किसान ने कीटनाशक पीकर आत्मघाती कदम उठा लिया। किसान को बचाने की कोशिश में उसका बेटा भी कीटनाशक की चपेट में आ गया। दोनों को गंभीर हालत में जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है, जहां किसान की स्थिति नाजुक होने पर उसे आईसीयू में रखा गया है।

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार किसान दुर्गा प्रसाद (50) पिता हेमराज माहर अपनी पुस्तैनी जमीन पर वर्षों से खेती करता आ रहा है। गुरुवार दोपहर अचानक आरआई ज्योति सोनी, पटवारी ध्रुवलाल निनामा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जमीन पर गड्ढे खुदवाकर तार फेंसिंग की कार्रवाई शुरू कर दी। टी वी ट्यूब पर हाईलाइट खबरें 👇

https://youtube.com/@mpnationalnews24

किसान दुर्गा प्रसाद ने अधिकारियों को बताया कि यह जमीन उसके माता-पिता के नाम दर्ज है और उसी जमीन से उसका परिवार जीवनयापन करता है, लेकिन उसकी बात नहीं सुनी गई। आरोप है कि प्रशासनिक कार्रवाई के दौरान उसकी खड़ी फसल वाली जमीन पर कब्जे की कोशिश की जा रही थी।

अ नियंत्रित कार सड़क दुघर्टना में संतोष पाटीदार की मौत 👇👇

https://naradhnews24.in/archives/20404

इसी तनाव में आकर किसान दुर्गा प्रसाद ने मौके पर ही कीटनाशक पी लिया। यह देख उसके छोटे बेटे रवि ने पिता को बचाने का प्रयास किया, लेकिन इस दौरान कीटनाशक उसके मुंह पर भी लग गया, जिससे वह भी बीमार हो गया। आसपास मौजूद लोगों और परिजनों ने तुरंत दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया।

आईसीयू में भर्ती किसान

जिला अस्पताल में भर्ती किसान दुर्गा प्रसाद ने रोते हुए बताया कि उसकी आजीविका का एकमात्र साधन यही जमीन है। उसने आरोप लगाया कि राज श्रीवास्तव नामक व्यक्ति जमीन पर कब्जा करने का प्रयास कर रहा है। वहीं बेटे रवि ने बताया कि जमीन विवाद के कारण उसके पिता ने यह कदम उठाया।

डेढ़ बीघा जमीन का विवाद

किसान के बड़े बेटे विशाल ने बताया कि उनके दादाजी की लगभग डेढ़ बीघा पुस्तैनी जमीन है, जिस पर उनके पिता खेती करते हैं। वर्तमान में खेत में मटर और लहसुन की फसल खड़ी है। उसी जमीन पर तार फेंसिंग की जा रही थी।

नवविवाहिता ने की आत्महत्या 👇

https://naradhnews24.in/archives/20398

प्रशासन का पक्ष

ग्रामीण नायब तहसीलदार आशीष उपाध्याय ने बताया कि जमीन बीना श्रीवास्तव के नाम दर्ज है और उनकी ओर से सीमांकन के लिए आवेदन दिया गया था। किसान की ओर से कोई आवेदन प्रस्तुत नहीं किया गया। गुरुवार को केवल सीमांकन की कार्रवाई के लिए आरआई और पटवारी मौके पर गए थे। यदि किसान के पास जमीन से संबंधित दस्तावेज हैं तो वह प्रस्तुत कर सकता है। आध्यात्मिक ख़बरों से जुड़े 👇

https://www.youtube.com/@naradhnews2424

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और प्रशासनिक कार्रवाई पर भी सवाल खड़े हो गए हैं।

Naradh News24
Author: Naradh News24

प्रधान संपादक

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
LinkedIn
Email
Print

Leave a Comment

Live cricket updates

Radio

Stock Market Updates

Weather




error: Content is protected !!