मृतकों में पांच बच्चे और चार बड़े शामिल ट्राला चालक हुआ फरार

♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

👇 लिसन न्यूज़

⚫ दो परिवार के लोग शादी समारोह में शामिल होकर जा रहे थे घर

 

⚫ मृतकों में पांच बच्चे और चार बड़े शामिल

 

⚫ ट्राला चालक हुआ फरार

 

⚫ सूचना मिलते ही पुलिस और एंबुलेंस पहुंची मौके पर

 

झाबुआ, 4 जून। जिले के थांदला-मेघनगर के बीच संजेली रेलवे फाटक के पास भीषण सड़क हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई। बुधवार रात लगभग 2 बजे निर्माणाधीन ओवर ब्रिज के पास मोड़ पर ट्राला कार के ऊपर पलट गया, जिससे उसमें सवार 9 लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया और 2 लोग घायल हो गए। सूचना मिलते पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची। ट्राले का ड्राइवर हादसे के बाद फरार हो गया।

 

जानकारी के अनुसार हादसे के शिकार दो परिवार के लोग शादी समारोह से लौट रहे थे। इसमें 5 बच्चे, 3 महिलाएं और एक पुरुषों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे में एक महिला और एक बच्ची घायल हुई है, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

भावपुरा में शादी समारोह से लौट रहे थे परिजन

 

कार में सवार लोग कल्याणपुरा के पास भावपुरा ग्राम से शादी समारोह से लौट रहे थे, तभी सजेली फाटक के समीप निर्माणाधीन पुल के समीप ट्राला ईको कार जीजे 09 बीएल 5956 पर पलट गया। जिसमें ईको पूरी तरह ट्राले के नीचे दब गई। इस दौरान उसमें सवार 9 लोगों की मौत हो गई।

 

सूचना मिलते पुलिस और एंबुलेंस पहुंची मौके पर

हादसे का शिकार हुए 8 लोग शिवगढ़ महुड़ा तहसील मेघनगर जिला झाबुआ के बताए जा रहे हैं। घटना की जानकारी मिलते ही थांदला और मेघनगर की पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची व घायलों सिविल अस्पताल थांदल व मेघनगर अस्पताल पहुंचाया।

 

हादसे में इनकी हुई मौत

 

⚫ मुकेश पिता गोपाल खपेड़ (40)

 

⚫ सावली पति मुकेश खपेड़ (35)

 

⚫ विनोद पिता मुकेश खपेड़ (16)

 

⚫ पायल पिता मुकेश खपेड़ (12)

 

⚫ मढ़ी पति भारू बामनिया (38)

 

⚫ विजय भारू बामनिया (14)

 

⚫ कांता पिता भारू बामनिया (14)

 

⚫ रागिनी रामचंद्र बामनिया (9)

 

⚫ अकली पति सोमला परमार (35)

 

ये हुए घायल ।

रिश्वत खोर पटवारी को किया गिरफ्तार 👇👇

https://youtu.be/mMaFUrabrig

पायल सोमला परमार 19 वर्ष देवीगढ़ और आशु पिता रामचंद्र बमनिया 5 वर्ष घायल हो गए। सावली का शव मेघनगर शासकीय अस्पताल पहुंचा जबकि अन्य के शव थांदला सिविल हॉस्पिटल लाए गए। घटना की जानकारी मिलने के बाद प्रशासनिक अधिकारी भी अस्पताल पहुंच गए। ट्राले का ड्राइवर हादसे के बाद फरार हो गया।

गर्भवती महिला की खुदकुशी माइके वाले ने दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज कराया।👇👇

https://naradhnews24.in/archives/19046

Naradh News24
Author: Naradh News24

प्रधान संपादक

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
LinkedIn
Email
Print

Leave a Comment

Live cricket updates

Radio

Stock Market Updates

Weather




error: Content is protected !!